अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार जीजा साली को टक्कर, हादसे में साली की दर्दनाक मौत जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

अमृतपुर/ फर्रुखाबाद

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव गालरपुर निवासी सुधीर राजपूत अपनी 15 वर्षीय साली नैंसी को उसके घर छोड़ने जा रहे थे। बाइक पर सुधीर का 7 वर्षीय बेटा विक्रांत भी सवार था। जैसे ही उनकी बाइक जनपद शाहजहांपुर के हुल्लापुर के पास पहुंची तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर काफी दूर जा गिरे और लहुलुहान हो गए।

इलाज के दौरान साली ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों की मदद से एंबुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद 15 वर्षीय नैंसी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुधीर और उनके मासूम पुत्र विक्रांत की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है।

जन्मदिन की पार्टी से लौट रही थी नैंसी, रास्ते में मिला काल

मृतका के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि नैंसी अपने भांजे विक्रांत के 21 मार्च को हुए जन्मदिन समारोह में शामिल होने गालरपुर आई थी। सुधीर उसे हरदोई के शाहबाद स्थित करीमनगर छोड़ने जा रहे थे। घायल सुधीर ने बताया कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन टक्कर इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। नैंसी छह भाई-बहनों में से एक थी, जिसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *