माफिया अनुपम दुबे गैंग पर पुलिस का एक्शन, 5 साल से फरार संदीप पाठक गिरफ्तार कर भेजा जेल

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/

मऊदरवाजा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए माफिया अनुपम दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य संदीप पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी संदीप पिछले 5 सालों से गैंगस्टर के एक पुराने मामले में फरार चल रहा था। पुलिस की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की और संदीप को उसके घर से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस मुस्तैदी से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला? 2021 में दर्ज हुई थी FIR

यह पूरा मामला 13 नवंबर 2021 का है, जब शहर कोतवाली में माफिया अनुपम दुबे और उसके गैंग के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी अनुपम दुबे और उसके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन सहित कुल 11 लोगों को नामजद किया गया था। इस एफआईआर में अभिषेक रस्तोगी, गौरव गुप्ता, विनय दुबे और संदीप पाठक उर्फ अक्कू जैसे कई नाम शामिल थे, जिनकी तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी।

अदालत में पेशी के बाद भेजा गया जेल मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह इस हाई-प्रोफाइल मामले की विवेचना कर रहे थे। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर फरार चल रहे संदीप पाठक को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया। जहाँ से कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोर्ट ने संदीप पाठक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *