केंद्रीय मंत्री ने दिवंगत युवा पत्रकार को दी श्रद्धाजंली

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

केंद्रीय मंत्री ने दिवंगत युवा पत्रकार को दी श्रद्धाजंली

फिरोजाबाद। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बद्येल ने फिरोजाबाद में पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ व वरिष्ठ पत्रकार बनारसी लाल भोला के पुत्र एवं न्यूज ब्यूरो संजीव कुमार भोला के अनुज स्व. अमित भोला (पत्रकार) के आकस्मिक निधन पर उनके निजी निवास पर पहुंचकर उनके परिवारिजनों को सांत्वना दी तथा भावभीनी श्रद्धाजंली अर्पित कर शोक व्यक्त किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बद्येल (पशु व मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन एवं पंचायती राज्य मंत्री) ने पंजाब केसरी के सिटी रिपोर्टर स्व. अमित भोला के जीवन काल में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए वरिष्ठ पत्रकार बनारसी लाल भोला और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने ढांढस बंधाते हुए दुख की इस कठिन समय में परिवारिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की और आश्वस्त किया कि वह हमेशा परिवार के साथ खड़े है। दिवंगत युवा पत्रकार का विगत दिनों गंभीर बीमारी के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया था।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *