नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट में कार्रवाई |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

राजेपुर/फर्रुखाबाद।

थाना राजेपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना राजेपुर क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 79/2026 में धारा 137(2)/70(2) बीएनएसएस एवं 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही थी। मामले में पुलिस ने ग्राम खावघटमऊ निवासी शिवकुमार पुत्र स्वामी शरण तथा सुनील कुमार पुत्र विश्राम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने परिजनों के साथ ईंट पथाई के काम के लिए क्षेत्र में आई थी। आरोप है कि 27 मई की रात करीब 10 बजे दोनों आरोपियों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर थाना राजेपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *