व्यवसायी के घर से लाखों की चोरी का खुलासा: महज 72 घंटों में पकड़े गए दो पड़ोसी चोर |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद/

कायमगंज कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तंबाकू कारोबारी बृजेश चंद्र शर्मा के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा महज 72 घंटों के भीतर कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो और कोई नहीं बल्कि पीड़ित के ही पड़ोसी निकले। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई 100% संपत्ति बरामद कर ली है।

जन्मदिन की पार्टी में जाने का उठाया फायदा घटना 16 अप्रैल की है, जब नगर के मोहल्ला पटवनगली निवासी तंबाकू कारोबारी बृजेश चंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ बेटे के जन्मदिन की पार्टी में गए थे। सूने घर को देखकर पड़ोसियों की नीयत डोल गई। आरोपियों ने छत के रास्ते घर में घुसकर अलमारी के ताले तोड़े और लाखों के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मुखबिर की सूचना पर धर दबोचे गए आरोपी

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल और कस्बा चौकी प्रभारी अंकुर भाटी की टीम को मुखबिर से सूचना मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने साईं मंदिर के पास घेराबंदी की और सौरभ उर्फ अंशु व कार्तिक गंगवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि पैसों की तंगी के कारण उन्होंने यह पहली बार चोरी की थी और उन्हें शर्मा परिवार के बाहर जाने की जानकारी पहले से थी।

लाखों के जेवर और नकदी बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से 35 हजार रुपये नकद, सोने की 2 चेन, 3 पेंडल, 7 अंगूठी, 2 मंगलसूत्र, कान के आभूषण, चांदी की 12 जोड़ी पायल, 4 जोड़ी बिछुआ और 5 सिक्के बरामद किए हैं। साथ ही उनके पास से 2 आधार कार्ड भी मिले हैं। कानूनी कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *