पांच मोहर्रम के जुलूस में गूंजी या हुसैन या हुसैन की सदाएं

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

पांच मोहर्रम के जुलूस में गूंजी या हुसैन या हुसैन की सदाएं

जनरल फोर्स ब्यूरो /अमरोहा

उझारी। पांच मोहर्रम के जुलूस में गंजीं या हुसैन या हुसैन की सदाएं। आजादारों ने नोहाख्वानी और सीनाजनी की तथा अलम एवं जुल्जनहा बरामद हुआ।

जनपद अमरोहा के कस्बा उझारी में पांच मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस से पूर्व मोहल्ला सादात स्थित सग़ीर हैदर के आवास पर मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस में मर्सियाख्वानी जीशान हैदर और उनके हमनवाओं ने की। जबकि मजलिस को मौलाना सज्जाद हसनैन ने खिताब फरमाते हुए वाक्याते कर्बला पर विस्तार से रोशनी डाली। कर्बला का जिक्र सुनकर अज़ादार दहाड़े मार-मार कर रो रहे थे। उसके बाद अलम एवं जुल्जनहा बरामद हुआ। अंजुमन तंजीम ए हुसैनी के साहिबे बयाज अकबर मेहंदी, अंजुमन ए अकबरी कुंदरकी सादात के साहिबे बयाज़ रजा हसनैन, अंजुमन शान ए हैदरी कुंदरकी सादात के साहिबे बयाज़ रईस मियां ने नौहाख्वानी की। अज़ादार सीनाजनी करते हुए चल रहे थे। यह जुलूस मोहल्ला सादात की शहराहों से होता हुआ इमामबारगाहे अबू तालिब में जाकर समाप्त हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से हसन मेहंदी, शाने असगर, बंदे हसन, मेहंदी हसन, हुसैन मेहंदी, कमर मेहंदी, सलमान हसन, शफीउल हसन, एडवोकेट आदिल जैदी, शोएब जैदी, अयाज हैदर, शवाब हैदर, कमाल अब्बास,मौ० असगर, अखलाक हुसैन, इब्ने अब्बास, अफाक हुसैन, शाने अब्बास, मोहम्मद बाकिर, अलाउद्दीन सैफी, मोहम्मद जावेद, सलमान हैदर, मौ० आरिफ राजे, मौ० जाकिर, सादिक हैदर, अली चांद, आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *