घर के अंदर महिला का शव लैंटर के कुंडे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद

कायमगंज नगर से सटे एक गांव में 35 वर्षीय महिला का शव उसके घर के अंदर लैंटर के कुंडे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ पाया गया। बुधवार को महिला की सास ने जब उसे साड़ी के फंदे से लटका देखा, तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण और खेल रहे बच्चे भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

पुलिस को खबर किए बिना ही कर दिया अंतिम संस्कार

घटना की जानकारी मिलते ही महिला का पति और ससुर मौके पर पहुंचे, साथ ही मायके पक्ष के लोग भी वहां आ गए। हैरानी की बात यह रही कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति के बाद पुलिस को सूचना देना जरूरी नहीं समझा। ग्रामीणों के अनुसार, शव को फंदे से नीचे उतारकर तुरंत उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

मृतका की शादी लगभग 15 साल पहले हुई थी। उसकी मौत के बाद 12 साल का बेटा और 7 साल की बेटी अनाथ हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला ने पहले भी एक बार आत्महत्या की कोशिश की थी। वहीं, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस के पास इस मामले की कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *