शातिर चोरों की करतूत: शराब ठेके का गेट काटकर उड़ा ले गए माल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

मोहम्मदाबाद/फर्रुखाबाद |

थाना क्षेत्र के ग्राम दाऊदपुर नगला स्थित कंपोजिट देशी शराब एवं बीयर के ठेके में बीती रात चोरों ने गेट काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।पूरी घटना ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई है। गांव सलेमपुर निवासी राजीव कुमार दीक्षित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बहनोई आशीष दीक्षित के नाम से ठेका संचालित है।आरोप है रात में अज्ञात चोर मुख्य गेट को कटर से काटकर अंदर घुस गए और एक पेटी शराब (45 पोआ),131 बीयर कैन तथा 30 डिब्बी सिगरेट चोरी कर ले गए। घटना का पता सुबह 10 बजे चला जब सैल्स मेन आकाश दुकान खोलने पहुच।गेट कटा देख उसने तत्काल राजीव कुमार को सूचना दी। मौके पर पहुघ कर सीसीटीवी फुटेज देखी गई जिसमें चोरी की वारदात कैद मिली सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और चौकी प्रभारी बलबीर सिंह मौजूद मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *