शराब माफियाओं में हड़कंप: छापेमारी में 30 लीटर कच्ची शराब बरामद, भारी मात्रा में लहन किया गया नष्ट |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद।

जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग ने गुरुवार को बड़ा अभियान चलाते हुए कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, जबकि संदिग्ध गांव में दबिश देकर भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया और अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में दो मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह अपनी टीम के साथ विभिन्न शराब दुकानों पर पहुंचे और व्यवस्थाओं की गहन जांच की।

टीम ने नेकपुर खुर्द, हथियापुर, साहबगंज और बीबीगंज स्थित देशी व कम्पोजिट शराब दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया गया, पीओएस मशीन से बिक्री की जांच की गई, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था देखी गई और दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी परखी गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लाइसेंस धारकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने संदिग्ध ग्राम लकूला में छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर शराब बनाने के लिए तैयार लगभग 150 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया, जबकि 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *