दिव्यांग को दिलाई आजीविका, समाजसेवी अजीत सिंह यादव ने पेश की मिसाल,

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

अमृतपुर।

मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली, जब समाजसेवी अजीत सिंह यादव ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांग व्यक्ति बुधपाल की मदद कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का सहारा दिया।

बताया गया कि बीते शुक्रवार को अजीत सिंह यादव स्वयं बुधपाल के घर पहुंचे थे और उनकी पारिवारिक व आर्थिक स्थिति का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने पाया कि बुधपाल की पत्नी का करीब सात वर्ष पूर्व निधन हो चुका है और वह अपने दो छोटे बच्चों—बेटा लखन (कक्षा 5) और बेटी वैष्णवी (कक्षा 6)—का पालन-पोषण मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह कर रहे हैं। दोनों बच्चे कस्बे के सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत हैं।

स्थिति से प्रभावित होकर अजीत सिंह यादव ने तत्काल मदद का आश्वासन दिया था। अपने वादे को निभाते हुए उन्होंने मात्र एक सप्ताह के भीतर ही बुधपाल के लिए लकड़ी का खोखा और परचून का सामान उपलब्ध करा दिया, ताकि वह छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें।

शुक्रवार को अजीत सिंह यादव अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ अमृतपुर पहुंचे, जहां उन्होंने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। इस दौरान मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और समाजसेवी के इस कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर अजीत सिंह यादव ने कहा कि वह आगे भी जरूरतमंद, असहाय और दिव्यांग व्यक्तियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे प्रयास दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।

ग्रामीणों ने भी इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों को नई दिशा प्रदान करते हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *