दहेज हत्या के आरोपी को सकरौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

दहेज हत्या के आरोपी को सकरौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जलेसर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सकरौली पुलिस ने मु0अ0सं0-70/26 धारा 85, 80(2), 61(2) बीएनएस एवं धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित अभियोग में वांछित अभियुक्त विकास कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी भीलनगर थाना सकरौली जनपद एटा को गांव ऐरई के पास से शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी—

उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह, हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल नकुल कुमार।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *