आकांक्षात्मक विकास खंडों के पैरामीटर्स में सुधार हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

आकांक्षात्मक विकास खंडों के पैरामीटर्स में सुधार हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न

*रैंकिंग सुधार के लिए विभागीय अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश

एटा।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में आकांक्षात्मक विकास खंड कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड अवागढ़,jaithara एवं सकीट की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश स्तर पर संचालित यूपी-एबीपी (UP-ABP+) के तहत माह फरवरी एवं मार्च 2026 की प्रगति तथा विभिन्न संकेतकों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि राज्य स्तर पर जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकास खंडों की रैंकिंग में निरंतर सुधार हो रहा है। माह मार्च 2026 में विकास खंड अवागढ़, जैथरा एवं सकीट की रैंक क्रमशः 22, 21 एवं 07 रही। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर चिन्हित संकेतकों पर विशेष ध्यान दें तथा राज्य स्तर पर जनपद की बेहतर प्रगति सुनिश्चित करें।

समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन, आधारभूत संरचना एवं कौशल विकास सहित विभिन्न बिंदुओं पर विभागवार प्रगति का परीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिन संकेतकों में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उनमें सुधार हेतु विशेष कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने स्तर से कम से कम एक उत्कृष्ट एवं नवाचार आधारित कार्य अवश्य कराए, जिससे जनपद की प्रगति राज्य स्तर पर प्रदर्शित हो सके।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि पोर्टल पर अपलोड किए गए बिंदुओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा संबंधित विभाग नियमित रूप से डेटा अपडेट करते रहें। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आकांक्षात्मक विकास कार्यक्रम केंद्र एवं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी विभागीय अधिकारी नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें।

बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा किया गया।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राजेंद्र प्रसाद, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेन्द्र कुमार गुप्त,जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 इंद्रजीत सिंह, उपायुक्त उद्योग अर्चना कुमारी,उप कृषि निदेशक सुमित कुमार,अग्रणी बैंक प्रबंधक सौरभ वर्मा,जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *