सीपी इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस की धूम, डीएम ने मां के त्याग को बताया अतुलनीय।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद

शहर के प्रतिष्ठित सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को मातृदिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर मौजूद रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मंजू अग्रवाल, ज्योत्सना सिंह अग्रवाल, सी.पी.वी.एन. के प्रिंसिपल योगेश चन्द्र तिवारी तथा वाइस प्रिंसिपल दीपक कुमार जेना भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत समारोह के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मातृदिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य और भावनात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को भावुक कर दिया और पूरे परिसर में तालियों की गूंज सुनाई दी।

मुख्य अतिथि डॉ. अंकुर लाठर ने अपने संबोधन में कहा कि मां का त्याग, प्रेम और समर्पण जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति गंभीर रहने और अपने माता-पिता का सम्मान करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि एक सफल समाज की नींव अच्छी शिक्षा और संस्कारों से ही मजबूत होती है।

विद्यालय की निर्देशिका डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “मां केवल एक शब्द नहीं, बल्कि पूरी दुनिया होती है। मां ही बच्चे की प्रथम गुरु होती है और उसके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।” उन्होंने सभी माताओं को मातृदिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर विद्यालय की डिप्टी डायरेक्टर ज्योत्सना सिंह अग्रवाल, अंजू राजे एवं प्रिंसिपल रथ जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और मां के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त किया। मातृदिवस का यह आयोजन भावनाओं, संस्कारों और सम्मान का अद्भुत संगम बन गया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *