चारागाह भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

जनता की शिकायत पर

चारागाह भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

जनरल फोर्स ब्यूरो

एटा । जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध अतिक्रमण एवं सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील सदर क्षेत्र के विकास खंड निध्यौली कला के gram हुसैनपुर काकराला में जनता दर्शन के दौरान प्राप्त शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्रशासन द्वारा चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

जिलाधिकारी द्वारा शिकायत प्राप्त होने के उपरांत उप जिलाधिकारी सदर को तत्काल जांच कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह ने राजस्व टीम एवं संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर चारागाह भूमि पर किए गए अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई के उपरांत कब्जा मुक्त कराई गई भूमि को विकासखंड प्रशासन की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि, चारागाह एवं सार्वजनिक उपयोग की जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है तथा आमजन के अधिकारों एवं सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *