भाजपा आईटी विभाग में रक्षपाल सिंह कुशवाहा बने जिला सह संयोजक, कार्यकर्ताओं में खुशी |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद।

भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई को और अधिक सशक्त बनाने तथा संगठन की डिजिटल गतिविधियों को विस्तार देने के उद्देश्य से रक्षपाल सिंह कुशवाहा को भाजपा आईटी एवं तकनीकी विभाग का जिला सह संयोजक नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने रक्षपाल सिंह कुशवाहा को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि रक्षपाल सिंह कुशवाहा अपने अनुभव एवं कार्यकुशलता से संगठन की डिजिटल और तकनीकी गतिविधियों को नई गति प्रदान करेंगे।

वहीं मंडल अध्यक्ष नीरज अवस्थी ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से पार्टी की आईटी एवं सोशल मीडिया गतिविधियां और अधिक प्रभावी होंगी तथा संगठन को मजबूती मिलेगी।

रक्षपाल सिंह कुशवाहा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को डिजिटल माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

नियुक्ति के अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *