राजेपुर में पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में शहरभर में चला चेकिंग अभियान; 9 वाहन सीज, 350 चालान |

2 Min Read

राजेपुर /फर्रुखाबाद।

थाना क्षेत्र में हाल ही में हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग करने वाले, नियम विरुद्ध संचालित हो रहे और अवैध रूप से मॉडिफाई किए गए वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने खासतौर पर ऑटो और थ्री व्हीलर टेंपो की जांच की। कई वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के लिए अतिरिक्त सीटें लगाई गई थीं। पुलिस ने मौके पर ही ऐसी अवैध सीटों को हटवाया और संबंधित पुर्जों को कब्जे में ले लिया। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यातायात विभाग के अनुसार नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 9 वाहनों को सीज किया गया, जबकि अलग-अलग यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 350 वाहन चालकों के चालान किए गए। ओवरलोडिंग करने वाले चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाई जाएं।

सीओ सिटी अभय वर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई को राजेपुर हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *