किशनी में पंखे का तार जोड़ते समय करंट से महिला की दर्दनाक मौत

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

किशनी में पंखे का तार जोड़ते समय करंट से महिला की दर्दनाक मौत

मैनपुरी (अजय किशोर) किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयसिंहपुर (कैथपुर) गांव में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पंखे का कनेक्शन करते समय करंट लगने से 28 वर्षीय प्रियंका जाटव पत्नी गुलशन जाटव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 9 बजे प्रियंका अपने कमरे में पंखा चालू करने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने बिजली के तार का एक सिरा बोर्ड में लगा दिया और दूसरे हिस्से को दांतों से छीलने लगीं, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा और वह अचेत हो गईं।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया और उन्हें किशनी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सोमवार सुबह मृतका के ट्रक चालक पति भी घर लौट आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *