मौत का खुला नाला: अनियंत्रित होकर मैदे से भरा ई-रिक्शा नाले में समाया, घायल चालक अस्पताल में भर्ती

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज |

कायमगंज बाईपास मार्ग पर स्थित एक खुले नाले में गुरुवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गिर गया। इस हादसे में रिक्शा चालक घायल हो गया, जबकि उसमें लदी मैदा की बोरियां पानी में भीगकर खराब हो गईं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका को ध्यान मे रखना चाहिए ऐसे कार्य कराए जिससे ऐसे हादसे दुवारा न हो। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला नोनियामगंज निवासी मुन्नालाल अपने बेटे नरेंद्र के साथ ई-रिक्शा चलाते हैं। वे पटवनगली रोड से मैदा की बोरियां लादकर डुंडी गढ़ी स्थित एक बेकरी जा रहे थे। एक अल्ट्रासाउंड क्लीनिक के पास पुलिया की ढाल पर पहुँचते ही रिक्शा अचानक पीछे की ओर लुढ़क गया और नियंत्रण खोकर गहरे नाले में जा गिरा।

हादसे के बाद मुन्नालाल नाले में दब गए और घायल हो गए। पीछे से आ रहे उनके बेटे नरेंद्र ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से मुन्नालाल को नाले से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। नाले में गिरी मैदा की बोरियां पानी में भीगने के कारण पूरी तरह खराब हो गईं।

क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यह खुला नाला लगातार हादसों का कारण बन रहा है। कुछ समय पहले इसी नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर पालिका से नाले के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है, लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है और बार-बार शिकायतों के बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *