नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक ने ग्रहण किया कार्यभार; विदाई के साथ अरुण कुमार सिंह का लखनऊ तबादला |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद |

जनपद में प्रशासनिक फेरबदल के तहत गिरीश कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण कर लिया।इससे पहले वह आगरा कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार, गिरीश कुमार सिंह का तबादला एक माह पूर्व ही फर्रुखाबाद के लिए किया गया था,लेकिन जिले में आमद कराते हुए अपना कार्यभार संभाला।उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में पुलिस प्रशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं वर्तमान अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का स्थानांतरण लखनऊ स्थित यातायात निदेशालय में किया गया है।उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।नए एएसपी गिरीश कुमार सिंह के आगमन से पुलिस महकमे में नई ऊर्जा का संचार होने की संभावना है।आमजन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी।

Ad image

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *