मदनपुर और राजपूताना चौकी प्रभारियों का हुआ आपसी स्थानांतरण: पुलिस महकमे में बदलाव |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद |

Ad image

जनपद की पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने दो चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी ने प्रभारी चौकी मदनपुर उपनिरीक्षक जसवीर सिंह और राजपूताना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार गोयल का आपस में स्थानांतरण कर दिया है।स्थानांतरण आदेश के तहत मदनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जसवीर सिंह को अब राजपूताना चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक सुनील कुमार गोयल को मदनपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदलने के बाद संबंधित क्षेत्रों में पुलिस की कार्यप्रणाली में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।एसपी श्रीमती आरती सिंह द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती में समय-समय पर किए जा रहे बदलाव का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध नियंत्रण और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को प्रभावी बनाना है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *