पांचाल घाट पर गहराया मातम; दोस्तों के सामने गंगा की लहरों ने छीन ली 21 साल की जिंदगी।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद |

पांचाल घाट पर गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। फिरोजाबाद से दोस्तों के साथ घूमने आए 21 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद दोस्तों में चीख-पुकार मच गई, जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान फिरोजाबाद के थाना अरांव क्षेत्र के नगला हरी निवासी नितिन (21) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नितिन अपने 9 दोस्तों के साथ ट्रेन से फर्रुखाबाद गंगा स्नान करने आया था। सभी दोस्त काफी देर तक गंगा में नहा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाने के बाद कुछ दोस्त नाश्ता लेने चले गए जबकि बाकी घाट के बाहर आ गए। इसी दौरान नितिन ने दोस्तों से कहा कि वह “अभी दो मिनट में आता हूं” और दोबारा गंगा की ओर चला गया। कुछ देर बाद दोस्तों ने शोर सुना तो मौके पर पहुंचे। वहां नितिन गहरे पानी में डूबता दिखाई दिया।

दोस्तों ने शोर मचाया तो स्थानीय गोताखोर तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि नितिन अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इसी साल उसने 12वीं की परीक्षा पास की थी। जवान बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *