पुलिस अधीक्षक आरती सिंह का बड़ा फेरबदल तीन उपनिरीक्षको के कार्यक्षेत्र में बदलाव।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद:

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने देर रात पुलिस व्यवस्था की और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तीन उपनिरीक्षको के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।इस प्रशासनिक फेरबदल के महत्वपूर्ण चौकियों पर नए नियुक्त किए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक हरिकेश कुमार को महत्वपूर्ण पांचाल चौकी थाना कादरी गेट का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक जयेंद्र सिंह को कोतवाली कायमगंज भेजा गया है। इसके अलावा जसमई चौकी प्रभारी अरविंद कुमार यादव का तबादला करते हुए उन्हें आईटीआई चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए फेरबदल को कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग में गति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।देर रात जारी हुए आदेश के बाद संबंधित उपनिरीक्षको को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *