बिजली के तार व उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा: पांच आरोपी गिरफ्तार।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

जहानगंज/फर्रुखाबाद:

थाना जहानगंज पुलिस ने बिजली के तार और उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफतार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 30 जून 2026 को स्वामी आत्मानंद केबल स्टोर से लगभग 2 लाख रुपये मूल्य के करीब 40 पंखे, एक कूलर मोटर सहित अन्य सामान चोरी होने की तहरीर पर थाना जहानगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफतार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में शहंशाह पुत्र फरीद,सलीम शाह पुत्र शेरअली, चांद बाबू पुत्र रफ़ी, अल्लू उर्फ चमन पुत्र नूरा निवासी आईटीआई चौराहा तथा कल्लू पुत्र मानसिंह निवासी काला झाला शामिल हैं सभी आरोपी फर्रुखाबाद जनपद के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले सभी ने मिलकर स्वामी आत्मानंद केबल स्टोर से 40 पंखे, एक कूलर मोटर कूलर मोटर,पुराना वायर चोरी किया था चोरी के बाद सामान बेचने की योजना बनाई जा रही थी।लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40पंखे,120 पंखों की पंखुड़ियां,एक कूलर मोटर,पुराना वायर तथा पंखे खोलने के औजार बरामद किए हैं। साथ ही चोरी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन भी कब्जे में लिया है।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धारा 317(2)बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से शहंशाह के विरुद्ध पूर्व से भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई थाना जहानगंज पुलिस टीम द्वारा की गई।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *