निर्माणधीन दुकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत और आठ घायल

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

निर्माणधीन दुकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत और आठ घायल

मैनपुरी (अजय किशोर) भोगांव थाना क्षेत्र के छाछा गांव में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ रहने वाले सुरेंद्र फौजी की एक निर्माणाधीन दुकान पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब लेंटर का काम लगभग पूरा हो चुका था और मशीन हटाई जा रही थी, तभी शटरिंग की एक बल्ली अचानक टूट गई। इसके कारण पूरा लेंटर भरभराकर नीचे गिर गया और वहाँ काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस व प्रशासन को सूचित किया।

घटना की सूचना मिलते ही भोगांव पुलिस, एसडीएम नीरज द्विवेदी, तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण द्विवेदी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी मशीनों द्वारा करीब दो घंटे तक सघन बचाव अभियान चलाया और मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए सभी मजदूरों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव भेजा गया। वहाँ से गंभीर रूप से घायल 46 वर्षीय मजदूर तुलाराम, निवासी सूरजपुर को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दो अन्य मजदूरों की हालत भी गंभीर बनी हुई है जिनका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों ने किसी भी प्रकार के सुरक्षा उपकरण नहीं पहने थे। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम नीरज द्विवेदी ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि यदि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा भी जल्द ही की जा सकती है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *