बढेरा स्थित 456 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का केंद्रीय जल शक्ति मंत्री द्वारा निरीक्षण, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

बढेरा स्थित 456 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का केंद्रीय जल शक्ति मंत्री द्वारा निरीक्षण, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

जनरल फोर्स ब्यूरो

एटा। एटा के तहसील क्षेत्र में आगरा रोड स्थित बाबसा के निकट ग्राम बढेरा में स्थापित 456 एमएलडी क्षमता के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C. R. Paatil ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन फेज-4 के अंतर्गत संचालित सतही जल आधारित ग्राम समूह पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद राजकुमार चाहर, प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव, जिलाधिकारी अरविन्द सिंह तथा एनसीसी लिमिटेड के प्रतिनिधि सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “हर घर जल” योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।

बैठक में बताया गया कि बढेरा स्थित 456 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से लोअर गंगा कैनाल से प्राप्त जल का शोधन कर Agra, Firozabad सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। परियोजना के तहत पाइपलाइन नेटवर्क, ओवरहेड टैंक और घरेलू नल कनेक्शन का कार्य तेजी से प्रगति पर है।

निरीक्षण के दौरान सड़क पुनर्स्थापन कार्यों की गुणवत्ता पर केंद्रीय मंत्री ने असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के कार्यों के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत मानकों के अनुरूप की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने Jalesar क्षेत्र के लगभग 56 ग्रामों में खारे एवं फ्लोराइडयुक्त पेयजल की समस्या का मुद्दा उठाते हुए इस योजना से जोड़ने का अनुरोध किया। इस पर मंत्रीगण ने समस्या के स्थायी समाधान हेतु सतही जल आधारित योजना में शामिल करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने परियोजना परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आगरा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, एडीएम नमामि गंगे फिरोजाबाद, विभिन्न जिलों के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एवं परियोजना से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *