उपनिरीक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने के सम्बन्ध में एसएसपी मथुरा द्वारा दी जानकारी

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

उपनिरीक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने के सम्बन्ध में एसएसपी मथुरा द्वारा दी जानकारी

(संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर)

Ad image

निधौली कलाँ। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में निधौली कलाँ क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुन्ना सिहोरी के मजरा भोजपुर जनपद एटा के रहने वाले मथुरा में दरोगा पंकज कुमार यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में थाना सदर बाजार गोकुल बैराज के पास उपनिरीक्षक पंकज कुमार द्वारा आत्महत्या किए जाने के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा दी गई बाइट, थाना सदर क्षेत्र में अभी कुछ देर पहले यह सूचना प्राप्त हुई कि एक सब-इंस्पेक्टर जिनका नाम पंकज कुमार है, उनके द्वारा गोकुल बैराज के पास आत्महत्या कर ली गई है। मौके पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौजूद है। फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं, आत्महत्या करने का क्या कारण था, इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

इनके द्वारा आज ही एक सर्विस पिस्तौल जारी करवाया गया था, और घटना उसी से कारित की गई है। इस संबंध में विस्तृत छानबीन की जा रही है बॉडी को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। जो भी तथ्य पूछताछ और वैज्ञानिक साक्ष्य के क्रम में प्रकाश में आते हैं, उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जो मृतक सब-इंस्पेक्टर हैं। उनकी पत्नी भी जनपद मथुरा में ही कांस्टेबल के पद पर सदर थाना में पोस्टेड हैं, वह भी मौके पर उपस्थित रहे। तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *