भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, सरकारी दावों और योजनाओं को मुलाजिमों ने लगाया पलीता |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

शमशाबाद /फर्रुखाबाद

भीषण गर्मी के दौर में पानी की एक बूंद को तरस रहे ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी शमशाबाद से महीने से खराब चल रहे इंडिया मार्का सरकारी हैंड पंपों को ठीक करा पेयजल व्यवस्था बहाल कराए जाने की मांग की

जानकारी के अनुसार बिकास खंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम रजला मई जहां गाँव से लेकर ठंडी कुइयां चौराहा तक कई हैंड पंप पिछले कई महीनों से खराब होकर आम जनमानस का मुंह चिढ़ा रहे है। आम लोगों के लिए पीने के पहला नल ठंडी कुइयां चौराहा यहां पिछले कई महीनों से हैंड पंप खराबी का शिकार बना हुआ है भीषण गर्मी के दौर में आने जाने वाले राहगीरों ग्रामीण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हालांकि महत्वपूर्ण स्थान पर लगे इस इंडिया मार्का हैंड पंप को ठीक कराए जाने के लिए कई बार ग्राम प्रधान से संपर्क किया गया ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी शमशाबाद को भी अवगत कराते हुए गांव के आसपास क्षेत्र में खराब नलों को ठीक करा पेयजल व्यवस्था बाल कराए जाने की मां की ग्रामीणों का कहना था ठंडी कुइयां चौराहा एक ऐसी जगह जहां हर रोज सैकड़ो लोगों का आवागमन होता भीषण गर्मी के दौर में राहगीर पहले यहां आराम फरमाते फिर प्यास लगने पर जी भर पानी पीते समाजसेवी के जरिए क्षेत्र में अलग-अलग पहचान बनाने वाले आशीष गंगबार ने बताया इस क्षेत्र में एक नहीं तीन तीन हैंड पंप खराब चल रहे जिसमें एक हैंड पंप ठंडी कुइयां चौराहा जहां लोग गुजरते के अलावा ग्रामीण किसान फसल रख बाली के दौरान इसी हैंड पंप से प्यास बुझाते उक्त हैंड पंप के खराब होने से किसानों को गांव के हैड पंपो की शरण लेनी पड़ रही। इसके अलावा एक ऐसा हैंड पंप जहां गांव की महिलाएं गमी के माहौल में स्नान करती हैं और तो और एक नल बस्ती में बो भी पिछले कई दिनों से खराब चल रहा उधर गर्मी के दौर में पानी के लिए तरह ग्रामीणों ने कहा खराब हैंड पंपों को ठीक कराए जाने के लिए कई बार ग्राम प्रधान को अवगत कराया गया मगर पेयजल व्यवस्था बहाल नहीं हुई भीषण गर्मी के दौर में पानी की एक एक बूंद को तरस रहे ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी शमशाबाद से खराब पड़े हैंड पंपो को ठीक करा कर पेयजल व्यवस्था बहाल कराया जाने की मांग की ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने बताया उक्त हैंड पंप जो पुराने है कई बार ठीक कराया गया अफसोस ठीक होने के बाद चंद समय में ही खराब हो जाते उन्होंने बताया इस संबंध में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *