बकरीद पर्व पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, डीएम-एसएसपी ने किया नमाज स्थलों का निरीक्षण

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

बकरीद पर्व पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, डीएम-एसएसपी ने किया नमाज स्थलों का निरीक्षण

एटा। जनपद में बकरीद पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहा। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन ने निरंतर भ्रमणशील रहकर नगला पोता स्थित ईदगाह, मारहरा और मिरहची सहित विभिन्न नमाज स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। सभी स्थानों पर ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पाए गए। नगर पालिका परिषद एवं संबंधित विभागों द्वारा साफ-सफाई, चुना छिड़काव तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

डीएम एवं एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने नमाजियों से संवाद कर आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।

प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी के बीच जनपद भर में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में अदा की गई। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

इस अवसर पर तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल, आकाश लवानिया, एलआईयू निरीक्षक अजय त्रिपाठी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *