होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 42 हज़ार अभ्यर्थी होंगे शामिल, प्रशासन हाई अलर्ट पर |

2 Min Read

फ़र्रुख़ाबाद/

जिले में कल यानी 25 अप्रैल से शुरू हो रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। तीन दिनों (25, 26 और 27 अप्रैल) तक चलने वाली इस बड़ी परीक्षा में करीब 42,000 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने कड़े इंतज़ाम किए हैं।

19 केंद्रों पर होगी परीक्षा, चप्पे-चप्पे पर निगरानी

जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा कराई जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बिजली, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रांग रूम जैसी व्यवस्थाओं को बारीकी से जांचा। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

कंट्रोल रूम से होगी लाइव मॉनिटरिंग

परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी।

गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने साफ कहा है कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

एसपी आरती सिंह के मुताबिक सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए UP-112 का विशेष रूट चार्ट भी तैयार किया गया है।

प्रशासन का दावा है कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराई जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *