कायमगंज के उद्योग व्यापार संगठन पदाधिकारियों द्वारा नवागत कोतवाली प्रभारी का भव्य स्वागत |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कोतवाली कायमगंज में नवागंतुक कोतवाली प्रभारी श्री विनोद कुमार शुक्ल का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंशाराम के नेतृत्व में व्यापारियों ने माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र भेंट करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया तथा मिष्ठान खिलाकर उनका अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और व्यापारिक गतिविधियों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। उन्होंने नवागत प्रभारी से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग की अपेक्षा जताई।

इस मौके पर जिला महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी, कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, नगर अध्यक्ष पिंटू यादव, नगर महामंत्री शैलेश गुप्ता, महिला नगर अध्यक्ष बविता वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी ज़ेहान अहमद खान एवं हिमांशु शर्मा सहित संगम शाक्य, दिलीप वर्मा, गौरव अग्रवाल, संजय भारद्वाज, डॉ. विशाल, श्यामू गुप्ता, अशोक गुप्ता, प्रदीप शर्मा, तहज़ीब और अन्य पदाधिकारी व व्यापारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा, जहां व्यापारियों ने एकजुट होकर नवागत कोतवाली प्रभारी का स्वागत करते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सहयोग की उम्मीद जताई।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *