रिपोर्ट सौरभ दीक्षित |
फर्रुखाबाद।

बच्चे घरों में सुरक्षित ढंग से पहुंचे इसको लेकर यातायात पुलिस विभाग द्वारा असुरक्षित स्कूल वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान दो दर्जन से अधिक वाहनों के चालकों द्वारा क्षमता से अधिक स्कूल के बच्चों को बैठाकर स्कूल ले जा रहे थे चेकिंग में फंसने पर दर्जनों वाहनों का यातायात पुलिस द्वारा चालान ही नहीं किया गया साथ ही अन्य वाहनों को एवं उनके चालक और मालिकों को चेतावनी दी गई थी यदि बच्चे असुरक्षित होंगे तो वाहन पूरी तरीके से सीज कर दिए जाएंगे और कभी रिलीज नहीं हो सकेंगे । र सोनी अपर परिवहन आयुक्त कानपुर ने बताया की ई-रिक्शा पर चार

सवारी से ज्यादा ना बैठाएं ।और अगर ज्यादा बैठे पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी और यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
