सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत। तीन महीने पहले हुई थी शादी
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी।कस्बे के तीन दिन पहले हादसे में घायल 22 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।युवक की शादी महज तीन महीने पहले हुई थी। जानकारी के मुताबिक कस्बा के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी सुमित रस्तोगी (22) बुधवार शाम बाइक से शाही में अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे थे।लालकुआं के पास रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन ने उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां उनका इलाज चल रहा था। सिर में चोट लगने से गंभीर हालत के कारण शुक्रवार शाम इलाज के दौरान अस्पताल में सुमित रस्तोगी ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शाम को शब परिजनों को सौंप दिया।महज तीन महीने पहले शादी के बंधन में बंधे सुमित की मौत से परिवार की खुशियां गम में बदल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई अमित रस्तोगी ने बताया कि हादसे के बाद से ही सुमित की हालत गंभीर बनी हुई थी। काफी प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

