फर्रुखाबाद न्यूज़:- स्कूल जाने को लेकर परिजनों की डांट से नाराज हुई इंटर की छात्रा, गंभीर हालत में कायमगंज सीएचसी में भर्ती |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

मेरापुर/कायमगंज/फर्रुखाबाद।

मेरापुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर परौली गांव में स्कूल जाने को लेकर परिजनों से हुई कहासुनी के बाद इंटर की एक छात्रा की हालत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार फतेहपुर परौली निवासी लक्ष्मी उर्फ संजू कश्यप (18) इंटर की छात्रा है। बताया गया कि किसी कारणवश वह स्कूल नहीं जा रही थी। इस पर घरवालों ने उससे स्कूल जाने के लिए कहा। छात्रा ने स्कूल जाने से मना कर दिया, जिसको लेकर परिजनों और उसके बीच कहासुनी हो गई।

बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर छात्रा ने घर में खुद को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने छात्रा का उपचार शुरू किया और उसकी निगरानी की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में भी चर्चा का माहौल है। फिलहाल छात्रा की हालत और घटना के वास्तविक कारणों को लेकर परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *