फर्रुखाबाद न्यूज़:- पंखे में दौड़ा मौत का करंट, मां को बचाने दौड़ी बेटी भी झुलसी, घर में मचा कोहराम |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

Ad image

मोहम्मदाबाद/फर्रुखाबाद |

थाना क्षेत्र के ग्राम लखराऊआ में दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। तूफानी पंखे में अचानक बिजली का करंट उतरने से 44 वर्षीय किरन देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। मां की चीख-पुकार सुनकर उन्हें बचाने के लिए दौड़ी बेटी राखी भी करंट की चपेट में आ गई और झुलस गई।

बताया गया कि सोमवार दोपहर किरन देवी घर में थीं। इसी दौरान तूफानी पंखे में अचानक बिजली का करंट उतर आया। पंखे के संपर्क में आते ही किरन देवी करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। उनकी चीख सुनकर बेटी राखी मां को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन वह भी बिजली के करंट की चपेट में आकर झुलस गई।

हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में किरन देवी को उपचार के लिए फर्रुखाबाद पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे में झुलसी बेटी राखी का उपचार कराया गया। घटना के बाद पूरे लखराऊआ गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अचानक हुए इस हादसे से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *