रिपोर्ट गोपाल सक्सेना |
अमृतपुर/फर्रुखाबाद।
अमृतपुर में बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर दयानंद इंटर कॉलेज के निकट शनिवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा।

जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब 4:30 बजे बृजेश पुत्र रामबहादुर, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी ग्राम लक्ष्मणपुर, थाना कलान, जनपद शाहजहांपुर, अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 27 BW 2502 से कस्बा अमृतपुर की ओर अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान सामने से शिवलाल कश्यप पुत्र नंदराम कश्यप, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी बल्लू बैहटा, थाना कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद, अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP 76 AX 6123 से रिश्तेदारी में ग्राम फखरपुर जा रहे थे।
दयानंद इंटर कॉलेज के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में बृजेश घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर थाना अमृतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बृजेश को 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम रही।

