फर्रुखाबाद न्यूज़:- किसान के बेटे की बड़ी उपलब्धि: एक साथ दो सरकारी नौकरियों में चयन, परिवार में खुशी का माहौल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कंपिल/फर्रुखाबाद।

Ad image

थाना कंपिल क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर निवासी किसान परिवार के बेटे देवेंद्र पाल ने अपनी मेहनत और संघर्ष से इस कहावत को सच कर दिखाया है। खेती-किसानी के माहौल में पले-बढ़े देवेंद्र पाल का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर अकाउंट्स पद पर हुआ है। खास बात यह है कि उनका चयन उत्तर प्रदेश सरकार के इंटरनल ऑडिटर पद पर भी हुआ है।

देवेंद्र ने एमकॉम तक शिक्षा हासिल की। करीब नौ-दस वर्ष पहले उनकी शादी हो गई और देखते ही देखते उनके ऊपर परिवार तथा तीन बच्चों की जिम्मेदारी भी आ गई। इसके बावजूद उन्होंने सरकारी नौकरी हासिल करने का सपना नहीं छोड़ा।

असफलताएं आईं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए देवेंद्र ने कानपुर में रहकर मेहनत शुरू की। उन्होंने जूनियर असिस्टेंट, लेखपाल और विभिन्न विभागों में आशुलिपिक समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की, लेकिन कई बार अंतिम चरण में चयन से चूक गए। लगातार मिल रही इन असफलताओं के बावजूद उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया।

परिवार की जिम्मेदारियों के बीच समय निकालकर वह लगातार पढ़ाई करते रहे। हर बार की असफलता से सबक लेकर उन्होंने अपनी तैयारी को और मजबूत किया। आखिरकार उनकी वर्षों की मेहनत रंग लाई और यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) पद पर उनका चयन हो गया।

एक साथ मिली दो बड़ी खुशियां

देवेंद्र पाल के लिए सफलता यहीं नहीं रुकी। यूपी पुलिस में दरोगा पद पर चयन के साथ ही उनका चयन उत्तर प्रदेश सरकार के इंटरनल ऑडिटर पद पर भी हो चुका है। अब उन्हें जालौन जिले में प्रशिक्षण लेना है।

पिता और पत्नी की आंखों में छलके खुशी के आंसू

ज्वाइनिंग लेटर हाथ में आते ही किसान पिता महिपाल सिंह और पत्नी आरती की वर्षों पुरानी उम्मीद पूरी हो गई। बेटे की सफलता पर पिता ने गर्व जताते हुए कहा कि देवेंद्र ने कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत करना नहीं छोड़ा और आखिरकार उसकी मेहनत सफल हुई।

देवेंद्र पाल की सफलता की खबर गांव में पहुंचते ही खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, रिश्तेदारों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *