Etah News : गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी व किसान हितैषी बनाने हेतु डीएम-एसएसपी का औचक निरीक्षण

3 Min Read

गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी व किसान हितैषी बनाने हेतु डीएम-एसएसपी का औचक निरीक्षण

*एटा*।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामरन ने जनपद में चल रही गेहूं खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता और किसान हित को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एटा मंडी स्थित विभिन्न गेहूं क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रय केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने अधिकारियों से कहा कि क्रय केन्द्रों पर किसानों को कोई भी असुविधा न हो, इसके लिए बारदाने (बोरी) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक कांटों की नियमित जांच करने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि किसानों की उपज की तौल में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों के लिए पेयजल, छाया, बैठने की समुचित व्यवस्था, शौचालय, और स्वच्छता जैसी जरूरी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्रों पर किसानों को सम्मानजनक वातावरण प्रदान किया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामरन ने क्रय केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि क्रय केन्द्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए, ताकि गेहूं खरीद प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि किसी प्रकार की दलाली या अवैध गतिविधियों पर कड़ी रोक लगाई जाए और किसानों को किसी भी प्रकार से परेशान न किया जाए।

**समय पर भुगतान और उचित मूल्य की गारंटी**

जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारियों से कहा कि गेहूं की खरीद निर्धारित मानकों के अनुसार की जाए और किसानों को उनका भुगतान समयबद्ध तरीके से उनके बैंक खातों में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्यप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे, उप जिलाधिकारी सदर स्वेता सिंह, तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय, खाद्य विपणन अधिकारी सुभाष मैथानी, मण्डी सचिव के.के. गुप्ता, पीसीयू जिला प्रबंधक सौरभ कुमार, लकी सक्सेना सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *