बंगाल जीत की गूँज, पटाखों के धमाके: फर्रुखाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयाँ |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद।

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन और सरकार गठन की खुशी में सोमवार शाम फर्रुखाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। शहर के आवास विकास तिराहा पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को लड्डू खिलाए और भाजपा का विजय ध्वज फहराकर खुशी जाहिर की।

शाम करीब 6 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में उत्साह चरम पर दिखाई दिया। मौके पर फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह और वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह राठौर समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने “मोदी जिंदाबाद”, “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारों से माहौल को जोशीला बना दिया।

सांसद मुकेश राजपूत ने भाजपा का झंडा फहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है और जनता का भरोसा भाजपा पर मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और अन्य राज्यों के मतदाताओं के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि पहले भाजपा को सीमित क्षेत्रों की पार्टी माना जाता था, लेकिन अब दक्षिण भारत सहित देश के कई हिस्सों में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।

कार्यक्रम के अंत में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। इस दौरान राजेपुर ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सोमवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी और संदीप शाक्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *