शस्त्र लाइसेंस दुकानों की चेकिंग और पैदल गश्त, अफवाहों के खिलाफ सख्त चेतावनी

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

शस्त्र लाइसेंस दुकानों की चेकिंग और पैदल गश्त, अफवाहों के खिलाफ सख्त चेतावनी

एटा । जनपद एटा के एसडीएम सदर सुश्री श्वेता सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री कीर्तिका सिंह ने आज थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में शस्त्र लाइसेंस की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।

एसडीएम और क्षेत्राधिकारी ने सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखें और किसी भी तरह की झूठी सूचना से बचें, जिससे शांति व्यवस्था में कोई विघ्न न आए।

पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रीय जनता को सुरक्षा और शांति बनाए रखने के प्रति सजग रहने की अपील की और आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को सख्ती से नियंत्रित किया जाएगा।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *