दहेज की मांग पूरी ना होने पर मारपीट कर बहू को घर से निकाला, पीड़ित ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

रिपोर्टर सौरव दीक्षित |

कमालगंज/फर्रुखाबाद |

थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम नगला भीखा की रहने वाली पीड़िता हसनुमा पत्नी सलमान का निकाह करीब 4 वर्ष पूर्व सलमान पुत्र शमशाद निवासी भीखा नगला थाना कमालगंज जिला फर्रुखाबाद के साथ हुआ था। निकाह के दौरान मायके वालों ने अपनी सामर्थ के अनुसार दहेज भी दिया था। लेकिन कुछ समय के बाद पति सलमान देवर मुस्लिम, आरिफ, पुत्र शमशाद, नंद रोशनी, नाजिया, बादशाह, रहीसा, बेगम पत्नी शमशाद, ने अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन, अंगूठी, एक बुलेट मोटर बाइक की मांग शुरू कर दी। पीड़िता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर दहेज की मांग कर रहे हैं । यही नहीं उसके साथ मारपीट भी करने लगे पीड़िता के पति से एक पुत्री सालिका उम्र डेढ़ वर्ष की है। जबकि वर्तमान में पीड़िता 8 माह की गर्भवती है। दहेज की मांग को लेकर 21 जून 2026 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता किसी तरह अपने मायके अलाउद्दीन पर पहुंची और सारी बात अपने मायके वालों को बताई। पीड़िता ने घटना के संबंध में थाना कमालगंज में प्रार्थना पत्र दिया ।

जिसकी जानकारी होने पर ससुराली जन मायके आए और पंचायत हुई जिसमें इन लोगों ने कहा था कि ऐसा दोबारा नहीं होगा और समझौता कराकर पीड़िता को अपने घर बुलाकर वापस ले गए। पति सलमान एक ट्रक ड्राइवर है। वह अपनी नौकरी पर चला गया । पीड़िता अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ ससुराल में रह रही थी। ससुराल वालो ने दहेज की मांग को लेकर उसे ताने देना शुरू कर दिया और गाली गलौज कर मारपीट करने लगे घर का चूल्हा, घरेलू सामान पंखा, दरवाजे ,तोड़ दिए और मारपीट कर घर से निकाल दिया। जब तक मायके से दहेज लेकर नहीं आएगी। तब तक तुझे घर में रहने नहीं देंगे और अगर तू वापस आई तो तुझे और तेरे मायके वालों को जान से मार देंगे ।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *