ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मौत या सोची-समझी हत्या? पत्नी ने अपने ही भाइयों पर मढ़ा कत्ल का इल्जाम |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

नवाबगंज/फर्रुखाबाद |

थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मेरापुर थाना क्षेत्र के बिजौरी गांव निवासी 30 वर्षीय सिपाहीराम अपनी बीमार पत्नी राधा को दवा दिलाने के लिए उसकी मायके मेई गांव आए थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

बताया जा रहा है कि ससुराल में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सिपाहीराम पड़ोसी गांव के एक मंदिर गए थे। वहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लौटते समय मेई गांव के पास वह अचानक नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। मृतक अपने पीछे 8 साल का बेटा और 7 साल की बेटी छोड़ गया है।

मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब मृतक की पत्नी राधा ने इसे हादसा मानने से इनकार कर दिया। राधा का आरोप है कि उनके पति की जमीनी विवाद के चलते हत्या की गई है। उनका कहना है कि 8 मई को सिपाहीराम के भाइयों ने उनके साथ मारपीट भी की थी और उसी रंजिश में यह घटना हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरने की बात सामने आई है, लेकिन पत्नी के आरोपों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही साफ हो पाएगा कि यह हादसा था या फिर हत्या की साजिश।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *