अल्लाह की इबादत में झुके सिर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

अल्लाह की इबादत में झुके सिर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

अमांपुर में हर्षोल्लास से मनाई ईद उल फितर, अमन-चैन की मांगी दुआ

कासगंज (अमांपुर) कस्बे के कॉलेज रोड स्थित ईदगाह परिसर में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अदा कर मुल्क की सलामती व तरक्की के लिए दुआएं मांगी। खतीब व इमाम-ए-ईदगाह मौलाना अब्दुल अहद नवाज खान मरकजी ने ईदगाह के अंदर नमाज अदा कराई। इसके बाद अन्य मस्जिदों में नमाज अदा करने का सिलसिला चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसडीएम सहावर सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन, थाना प्रभारी दिनेश सिंह, राजस्व निरीक्षक पृथ्वीराज सिंह, लेखपाल राजेश यादव, कस्बा इंचार्ज अवधेश कुमार दुबे, एसआई राकेश यादव, एसआई मनोज शर्मा, एसआई परमेश्वर सिंह, एसआई जगदीश सिंह, एसआई विक्रम सिंह, एसआई हरिप्रसाद सिंह, एसआई महेश मोर्य आदि ईदगाह के बाहर तैनात रहे।

ईद की मुबारकबाद देने के लिए लोगों ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग दिन भर ईद की मुबारकबाद देते रहे। इस मौके पर मौलाना मुफीजुददीन नूरी, मौलाना साजिद हुसैन, इमाम राशिद खान, चेयरमैन चांद अली खान, नसीर खान, शकील खान, चमन मियां, अनीस अहमद, मुन्ने खान, रियाज खान, नूरस्लाम फारूकी, रफन खां अरबाज खान, छोटे मियां, अरबाज खान, शाहरुख खान, बहारे मियां, सद्दाम हुसैन, अरकान, मेहंदी हसन, फाईम आदि मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *