अमेरिका ने भारत समेत 60 देशों पर नई टैरिफ लगाने का बनाया प्लान

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

एक तरफ भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौता फ्रेमवर्क तैयार कर लेने की घोषणा की है तो वहीं दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी कर ली है।

अमेरिकी राष्ट्रपति की सरकार ने भारत समेत दर्जनों बड़े व्यापारिक पार्टनर देशों के उत्पादों पर 10% या उससे ज्यादा अतिरिक्त टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का प्रस्ताव लेकर आयी है. यह कदम उठाने के पीछे अमेरिका ने आरोप लगाया है कि इन देशों से आने वाले कुछ सामान जबरन मजदूरी (फोर्स्ड लेबर) से बनाए गए हो सकते हैं।

बुधवार, 3 जून की सुबह अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के ऑफिस) की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि कनाडा, मेक्सिको, ताइवान, यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) और कुछ अन्य देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। आरोप है कि इन देशों ने जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर प्रतिबंध को सही तरीके से लागू नहीं किया है. रिपोर्ट के अनुसार चीन, जापान, भारत, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और स्विट्जरलैंड समेत कई अन्य देशों पर 12.5% अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा।

यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के राजदूत जैमिसन ग्रीयर ने बयान में कहा, “हमारे सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक पार्टनर देशों का जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात को रोकने में नाकाम रहना स्वीकार नहीं किया जा सकता। इससे ऐसी स्थिति पैदा होती है, जहां अमेरिकी कामगारों को वैश्विक बाजार में असमान और अनुचित प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने आगे कहा, “हमारे हर व्यापारिक पार्टनर को यह सुनिश्चित करने के लिए और ज्यादा कदम उठाने होंगे कि वैश्विक व्यापार अनजाने में जबरन मजदूरी को बढ़ावा न दे और उसे मजबूत न करे।

हालांकि, ये नए टैरिफ तुरंत लागू नहीं होंगे. इन्हें लागू करने से पहले जनता की राय ली जाएगी और प्रस्ताव की समीक्षा की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *