फर्रुखाबाद |
तहसील सदर के स्थानांतरित होने के संबंध में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर स्थानांतरण रोके जाने की मांग की है।
बार एसोशिएशन तहसील सदर के अध्यक्ष रामेंद्र कटियार व सचिव ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू के नेतृत्व में अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने तहसील सदर को स्थानांतरित होने के संबंध में ज्ञापन सौंप कर स्थानांतरण रोके जाने की मांग की ।
दिए गए ज्ञापन न कहा गया है कि अवगत कराना है कि तहसील सदर फर्रुखाबाद का कार्यालय वर्ष 1938 से इसी परिसर मे चल रहा है एवं वर्ष 2009 में उक्त स्थान पर नवीन तहसील कार्यालय का निर्माण कराया गया था चूंकि जनपद में फतेहगढ़ में सिविल न्यायालय चकबन्दी न्यायालय तथा कार्यालय मुख्यालय फतेहगढ़ में स्थित है तथा तहसील सदर कार्यालय व उपनिबंधक कार्यालय व नगर पालिका कार्यालय इसी परिसर में एक साथ हैं जिससे आम जनता को पंजीकरण एवं तहसील सम्बन्धित कार्य व नगर पालिका सम्बन्धित कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता है उनके भी कार्य एक ही परिसर में हो जाते हैं हम लोगों को समाचार पत्र के माध्यम से यह जानकारी हुई है कि तहसील सदर फर्रुखाबाद के कार्यालय को किसी अन्य स्थान पर शहर से दूरस्थ स्थान पर स्थानान्तरित किया जा रहा है जिससे आम जनता को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा उनको एक कार्य के लिए कई जगह भटकना पड़ेगा ऐसी दशा में आम जनता परेशान हो जायेगी चूंकि वर्तमान परिसर में कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो गया है उसको मरम्मत के द्वारा सही किया जा सकता है जो वर्षा के कारण भवन की पिछली दीवार मरम्मत योग्य है पिछली दीवार की मरम्मत हो जाने से कम खर्च में ही सही कराई जा सकती है एवं भवन पूर्णतया कार्य करने योग्य है उसकी मरम्मत कराई जाये जिससे आम जनता को असुबिधा नही होगी। तहसील सदर के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से तहसील सदर के स्थानांतरित होने से रोके जाने की मांग की है वहीं मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा है। इस मौके पर रामेंद्र कटियार, ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू, राजेश वर्मा, होशियार सिंह राजपूत प्रभात अवस्थी,हेमराज सिंह राजपूत आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
