विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू नियंत्रण टीम की कार्यवाही, 5 दुकानों पर लगाया गया जुर्माना

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू नियंत्रण टीम की कार्यवाही, 5 दुकानों पर लगाया गया जुर्माना

जनरल फोर्स ब्यूरो

एटा । विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ टीम द्वारा जनपद एटा में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान ठंडी सड़क, एटा पर संचालित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ दुकानों पर खुले रूप में तंबाकू उत्पाद एवं सिगरेट की बिक्री की जा रही थी, साथ ही तंबाकू कंपनियों के प्रचार-प्रसार हेतु बैनर एवं पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए थे, जो कि नियमों के विपरीत है।

उक्त अनियमितताओं के दृष्टिगत टीम द्वारा 5 दुकानों के विरुद्ध चालान करते हुए नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित किया गया तथा संबंधित दुकानदारों को भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। इस अभियान में जनपद सलाहकार डॉ. अमन प्रताप चौहान, अरविंद धाकड़, योगेश कुमार सहित पुलिस विभाग की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

जनपद प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहें तथा तंबाकू नियंत्रण से संबंधित नियमों का पालन करते हुए एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग प्रदान करें।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *