खाकी पर हमला करने वालों पर एक्शन: मारपीट और तोड़फोड़ के दो आरोपी गिरफ्तार , भेजे गए जेल |

1 Min Read

फर्रुखाबाद: /राजेपुर

राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जटपुरा में पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया है मृतक ब्रजेश का शव मिलने के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी।आरोप है कि इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट की और थाना कादरी गेट के सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की थी।मामले में पुलिस ने 14 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी कश्मीर पुत्र राम गुलाम और विकास पुत्र ब्रह्मपाल निवासी चाचूपुर को गिरफ्तार कर लिया।दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस दविश दे रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *