फर्रुखाबाद न्यूज़:- जिलाबदर अपराधी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन माह के लिए जिले से किया बाहर |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद |

61 हिस्ट्रीशीटरों पर भी पुलिस की कड़ी नजर, घर-घर पहुंचकर हो रहा सत्यापन अभियान

अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए शमशाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाबदर आरोपी को जिले की सीमा से बाहर कर दिया। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में थाना क्षेत्र के गांव चिलसरा निवासी बड़े लल्ला पुत्र रघुनाथ को पुलिस ने हिरासत में लेकर फर्रुखाबाद जनपद की सीमा तक पहुंचाया और जिला सीमा से बाहर छोड़ दिया। साथ ही उसे सख्त चेतावनी दी गई कि आगामी तीन माह तक फर्रुखाबाद जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। यदि उसने आदेश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिलाबदर के आदेशों का पूरी सख्ती से पालन कराया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान चौकी प्रभारी चिलसरा अनुज कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

61 हिस्ट्रीशीटर पुलिस के रडार पर

थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि शमशाबाद थाना क्षेत्र में कुल 61 हिस्ट्रीशीटर चिन्हित हैं। इन सभी की गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रखे हुए है। पुलिस टीमें उनके घर-घर पहुंचकर सत्यापन कर रही हैं और यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी हिस्ट्रीशीटर कानून-व्यवस्था के लिए खतरा न बने। संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सके

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *