माथुरवैश्य शाखा सभा के रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह रक्तवीरों को सम्मानित कर दिया गया रक्तदान का संदेश

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

माथुरवैश्य शाखा सभा के रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह रक्तवीरों को सम्मानित कर दिया गया रक्तदान का संदेश

सन्तोष सिंह

वाराणसी। माथुरवैश्य शाखा सभा वाराणसी की ओर से रथयात्रा स्थित कन्हैया लाल गुप्ता स्मृति भवन में दसवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि चीफ फायर ऑफिसर वाराणसी आनंद सिंह राजपूत एवं अखिल भारतीय माथुरवैश्य महासभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने फीता काटकर, भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। शाखा सभा वाराणसी के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महासभा के निवर्तमान राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता एवं पूर्वांचल मंडल प्रमुख शालिनी गुप्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर रक्तवीर विवेक सोनी को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

एसएसपीजी मंडलीय जिला चिकित्सालय वाराणसी की चिकित्सकीय टीम की देखरेख में रक्त संग्रह का कार्य संपन्न हुआ। संस्था की ओर से डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र, उपहार, फल एवं रिफ्रेशमेंट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक गौरव गुप्ता एवं सह संयोजक मनीष गुप्ता के नेतृत्व में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में माथुरवैश्य महिला मंडल, सेवा दल सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहयोग किया।

इस मौके पर अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, मंत्री मयंक सोनी, उपाध्यक्ष अंजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, उमेश गुप्ता बाबू, संतोष गुप्ता सहित संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मयंक सोनी ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *