अरिंद नदी के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील गांवों का निरीक्षण

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

अरिंद नदी के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील गांवों का निरीक्षण

एटा। जनपद में संभावित बाढ़ एवं जलभराव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देश पर विकास खंड निधौली कला क्षेत्र में अरिंद नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनज़र संवेदनशील गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

उपजिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी निधौली कला तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने ग्राम गोकुलपुर, दस्तापुर और लहरा का दौरा कर नदी के जलस्तर, जल निकासी व्यवस्था एवं संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नालों और जल निकासी मार्गों की तत्काल सफाई कराने तथा नियमित निगरानी के निर्देश दिए, ताकि बारिश या नदी का जलस्तर बढ़ने पर गांवों में जलभराव की स्थिति न बने। अधिकारियों ने कहा कि बेहतर जल निकासी व्यवस्था से ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सकेगा।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *