राजकीय आईटीआई एटा में आज रोजगार मेला

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

राजकीय आईटीआई एटा में आज रोजगार मेला

एटा । जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 21 जुलाई, 2026 (मंगलवार) प्रातः 10:30 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कासगंज रोड, एटा परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया कि रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित SSDF, DDU-GKY, PMKVY, राजकीय एवं निजी आईटीआई से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के साथ-साथ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा एवं अन्य योग्य बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर्स प्रा. लि. पंतनगर, विजन इंडिया सर्विसेज प्रा. लि. एटा तथा पेप्सिको, कोसीकलां (मथुरा) सहित प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा तथा चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपये से 30,000 रुपये प्रतिमाह तक मानदेय पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रधानाचार्य ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक एवं तकनीकी मूल प्रमाण-पत्र, उनकी एक-एक छायाप्रति, आधार कार्ड, बायोडाटा (रिज्यूमे), बैंक पासबुक, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा सभी आवश्यक अभिलेखों की छायाप्रतियों सहित निर्धारित समय पर रोजगार मेले में उपस्थित हों।

उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कासगंज रोड, एटा स्थित प्लेसमेंट सेल के मोबाइल नंबर 8265998558 एवं 9219450360 पर संपर्क किया जा सकता है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *